फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case file against four people

मोटरसाइकिल चढ़ाने व मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

Fri, 04 Mar 2022 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
case file against four people
मोटरसाइकिल चढ़ाने व मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- एक अन्य मामले में भी दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत छतौना संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने विक्रमजोत पुरवा के समीप सड़क पर टहल रहे एक परिवार के तीन लोगों के पैर पर मोटरसाइकिल चढ़ा दिया।
आरोप है कि एतराज करने पर बाइक सवार युवकों ने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया और चोटिल परिवार के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें 23 वर्षीय पवन यादव, 25 वर्षीय उमाशंकर व उमाशंकर की पत्नी पूजा यादव घायल हो गये। शुक्रवार को छावनी थाने पर पहुंचे विक्रमजोत गांव निवासी पवन कुमार यादव पुत्र राममंगल ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष छावनी रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि छतौना गांव निवासी अंकुर सिंह, बिक्कू सिंह, हिमांशु, गौरव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रिधौरा गांव निवासी हरिश्चंद्र सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बृहस्पतिवार को वह गांव के ही एक दुकान पर खड़े थे। जहां पर गांव के सुशील कनौजिया उर्फ गुल्ली पहुंचे और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर मारना-पीटना शुरू कर दिया। चौकी प्रभारी घघौवा अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed