फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case file against 18 people

मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 18 पर केस

Mon, 03 Jan 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
case file against 18 people
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 18 पर केस
विज्ञापन

हर्रैया, नगर, कलवारी और रुधौली थाना क्षेत्र की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चार थानाक्षेत्र में जानलेवा हमला व मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हर्रैया थाना क्षेत्र के महूघाट निवासी परमहंस सिंह का आरोप है कि जमीन के विवाद में राजघाट निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जान से मारने की धमकी दी। राजघाट के पास दो जनवरी को जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें व उनके बेटे को चोट आई।

वहीं राजघाट निवासी डीपीएन सिंह का आरोप है कि दो जनवरी को वह निर्माण करा रहे थे, तभी विपक्षी परमहंस सिंह, उनका बेटा सौरभ व पांच-सात अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से लोहे के रॉड व ईंट से हमला कर दिया और छीना-छपट्टी की। नगर थाने के अगई भगाड़ निवासी अमित सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने भदेश्वरनाथ में स्थित खेत में सरसों बोया था। आरोप है कि भदेश्वरनाथ निवासी राम संवारे, पप्पू व विजय ने ट्रैक्टर चलाकर फसल को पलट कर नष्ट कर दिया। पूछने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। कलवारी थाना क्षेत्र के उमरिया निवासी अवगेश का आरोप है कि पुरानी रंजिश में गांव के चंदन, कुंदन, हरि व दौड़ ने पीटकर धमकाया। रुधौली थाने के हटवा बाजार निवासी मुस्ताक अहमद का आरोप है कि आपसी विवाद में गांव के गादर, हसरत, अरबाज व अब्दुल रहमान ने मारपीट की। अपशब्द कहते हुए धमकाया। पुलिस ने सभी घटनाओं में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed