फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case

सपा जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज

Sat, 28 Nov 2020 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
case
सपा जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज
विज्ञापन

बहादुरपुर ब्लॉक के लेखाकार की तहरीर पर हुई कार्रवाई
आरोपी ब्लॉक प्रमुख का देवर, सपा नेता ने इसे विरोधियों की साजिश बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव पर सरकारी काम में बाधा डालने, धमकाने व अन्य धाराओं में शुक्रवार को कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई बहादुरपुर ब्लॉक के लेखाकार सत्य नरायन की तहरीर पर हुई है। आरोपी महेंद्र बहादुरपुर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख प्रमिला यादव का देवर है। यही प्रमुख का कार्य संभालते हैं।
पीड़ित कलवारी थाने के बिजौरा निवासी सत्य नारायण बहादुरपुर ब्लॉक में लेखाकार हैं। अपनी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि 24 नवंबर को शाम पांच बजे के करीब बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख के देवर महेन्द्र यादव से पहले फोन पर बात हुई। कुछ समय बाद वह कंप्यूटर रूम में आकर धमके। लेखाकार के मुताबिक कॉलर पकड़कर खींचते हुए प्रमुख कक्ष में ले गए। वहां मनरेगा की पत्रावली फाड़कर फेंक दी। अपशब्द कहते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। उनके साथ कुछ हथियारबंद लोग भी थे। इन लोगों ने मुझे हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि जिलाध्यक्ष पर कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह मुकदमे की तफ्तीश कर रहे हैं। उधर, सपा जिलाध्यक्ष ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए विरोधियों की साजिश करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed