{"_id":"66fb154726d4a293ac07b367","slug":"case-against-three-including-wife-in-case-of-death-of-youth-of-basti-basti-news-r-7-1-lko1034-701754-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती के युवक की मौत के मामले में पत्नी समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती के युवक की मौत के मामले में पत्नी समेत तीन पर केस
Tue, 01 Oct 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। दो महीने पहले हुई बेटे की मौत के मामले में मां ने न्यायालय के आदेश पर बहू समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है।
बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार निवासी हसीना ने बताया कि उनके पुत्र मोहम्मद आमिर अपनी पत्नी अफसाना के साथ ससुराल गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र के विशुनापुर बाजार गए थे। वहीं से वह कहीं बाहर चले गए। 14 जुलाई को उन्हें खबर मिली कि आमिर गोंडा-बहराइच मार्ग पर आर्यनगर व मल्लापुर बाजार के बीच दुर्घटना में घायल हो गए हैं। लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 19 जुलाई को उनकी मौत हो गई। हसीना ने बताया कि आमिर के अंतिम संस्कार में ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया। जिससे यह स्पष्ट है कि पुत्रवधू अफसाना की कहीं दूसरी जगह शादी करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से यह घटना कराई गई है। न्यायालय ने कौड़िया थाने के प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जिस पर मृतक आमिर की पत्नी अफसाना खातून, साले अकील अहमद व सास फातिमा खातून के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)