फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against three including hospital operator

Basti News: अस्पताल संचालक समेत तीन पर केस

Fri, 17 Oct 2025 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Case against three including hospital operator
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के मनहनडीह में मेडीवर्ल्ड हॉस्पिटल में धोखाधड़ी और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अस्पताल संचालक और उनके स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मनहनडीह के रफीउद्दीन खान ने बताया कि वे सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस लखनऊ से डिप्लोमा इन एक्स-रे टेक्नीशियन के कोर्स के साथ यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी में रजिस्टर्ड हैं। आरोप है कि मेडीवर्ल्ड हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रमोद कुमार ने उनके रजिस्ट्रेशन नंबर का निजी स्वार्थ के लिए गलत तरीके से इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

रफीउद्दीन खान ने बताया कि 15 अक्तूबर को जब वे 10:55 बजे अस्पताल पहुंचे और प्रमाणपत्र के बारे में पूछताछ की तो डॉक्टर प्रमोद कुमार ने उन्हें भद्दी गालियां दी और विरोध करने पर मारने की धमकी दी। स्टाफ सत्येंद्र दुबे और अन्य अज्ञात स्टाफ को बुलाकर उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed