फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against the person who entered the house and killed in Belvad

Basti News: बेलवाडाड़ में घर में घुसकर मारने वाले पर केस

Sat, 28 Oct 2023 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case against the person who entered the house and killed in Belvad
कलवारी। लुंबिनी दूद्धी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ गांव में घुसकर मारने वाले पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में जसवंत निवासी बेलवाडाड़ थाना कलवारी ने लिखा है कि बुधवार की रात गांव के ही अंकित ने किसी आदमी को मारने के लिए दौड़ाया था। वह हमारे घर के बगल वाले घर में छिप गया। अंकित ने समझा वह उसके घर में छुपा है। उसके घर की तलाशी लेने लगा। इसका उनके लड़के पिंकू ने विरोध किया। इस पर अंकित ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। जसवंत ने बाजार से घर पहुंचने के बाद अंकित से मारपीट करने के बारे में पूछा तो उसने उन्हें भी ईंट फेंक मारकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर जांच के लिए क्षेत्राधिकारी को भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed