फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against the driver of the car that hit the bike

Basti News: बाइक में टक्कर मारने वाली कार के चालक पर केस

Tue, 26 Sep 2023 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Case against the driver of the car that hit the bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैकोलिया। थानाक्षेत्र के बभनान हर्रैया मार्ग पर रविवार शाम थानाक्षेत्र के बैरिहवा पुलिया के पास अज्ञात कार की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की मां के तहरीर पर केस दर्ज किया है ।

सोनहा थानाक्षेत्र के पिटाउट गांव निवासिनी सुनीता देवी पत्नी स्व.कनिकराम ने पैकोलिया पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरा लड़का रवीन्द्र कुमार उर्फ पप्पू रविवार को अपने ससुराल गोण्डा जनपद के खोड़ारे थानाक्षेत्र के नेतउरी गांव गया था। वह अपने ससुराल के धीरज को मोटरसाइकिल पर बैठा कर हर्रैया गया था। वह शाम को वापस जाते समय बैरिहवा पुलिया के पास बभनान की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल में ठोकर मार दिया था। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गयी थी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि अज्ञात कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed