फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against four including two secretaries

Basti News: नाम बदलने के मामले में दो सचिव सहित चार पर केस

Mon, 12 Feb 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Case against four including two secretaries
लालगंज थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में पुलिस केस से बचने के लिए नाम बदलने के मामले में शामिल आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसमें मदद करने वाले उन दो सचिवों पर भी केस दर्ज किया गया है, जिन्होंने मृत्यु प्रमाणपत्र बनाया था। इस संबंध में जगन्नाथपुर निवासी लक्ष्मेश्वर पांडेय ने तहरीर में आरोप लगाया कि भेद खुलने पर जेल भेजे जाते समय शिवशंकर पांडेय, उसके पुत्र दीपक पांडेय और ग्राम पंचायत भक्तूपुर के सचिव शैलेंद्र मणि त्रिपाठी और जगन्नाथपुर के सचिव अजित सिंह ने धमकी दी।
इस मामले में शिवशंकर पांडेय ने पुलिस केस से बचने के लिए खुद को मृत घोेषित कर दिया था। उसने नाम बदलकर जटाशंकर पांडेय पुत्र देवीसरन रख लिया था। इस नाम से आधार, वोटर आईडी, परिवार रजिस्टर की नकल जैसे जरूरी दस्तावेज बनवा लिए थे। पुलिस की जांच में इसकी पोल ग्राम प्रधान ने खोली। तब शिवशंकर की फिर से गिरफ्तारी हुई और जेल भेजा गया।
विज्ञापन

वर्ष 2002 में मुंडेरवा चीनी मिल तिराहे के पास भाकियू कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुए खूनी संघर्ष में मुंडेरवा पुलिस ने शिवशंकर पांडेय की भी संलिप्तता पाई थी। कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। वर्ष 2006 में एसीजेएम ने उसके खिलाफ आरोपतय किया था। दिसंबर 2023 में जारी गैर जमानती वारंट में लालगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा तो उसने खुद को जटाशंकर पांडेय बताकर बच निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed