{"_id":"61b0dfb35287a449883d5f85","slug":"case-against-eight-people-basti-news-gkp419175921","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर घमासान, आठ पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर घमासान, आठ पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश को लेकर घमासान, आठ पर मुकदमा
- परशुरामपुर थानांतर्गत नेवरी रामबक्स की घटना
- दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के नेवरी रामबक्स में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति के बेहोश होने की बात बताई गई है।
नेवरी राम बक्स निवासी सुभद्रा पत्नी विनोद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि गांव के शहीद मोहम्मद, आस मोहम्मद, नूर मोहम्मद और नियाज ने पुरानी रंजिश को लेकर छह दिसंबर की शाम जातिसूचक व अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव में आए बेटे प्रमोद व विकास को भी मारापीटा। विकास के सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष के नियाज का आरोप है कि गांव के प्रमोद, लल्ले व विनोद की पत्नी और नीरज ने पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव में आए उनके भाई फैयाज व चाचा शहीद को गंभीर चोटें आई। घटना में शहीद बेहोश हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सिर पर प्राणघातक हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।