{"_id":"5f119b368ebc3e63bf1e0ceb","slug":"case-against-doctor-attackers-basti-news-gkp3584390172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर हमला करने वालों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर पर हमला करने वालों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर पर हमला करने वालों पर मुकदमा
बस्ती। मेडिकल कॉलेज बस्ती में कार्यरत चिकित्सक डॉ. जीडी यादव पर हमले के मामले में पुलिस ने 12-13 अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया है।
16 जुलाई की रात लालगंज थाने के मथौली के पास ओवरटेक करने को लेकर डॉक्टर पर प्राणघातक हमला किया था। डॉक्टर संतकबीरनगर जिले के महुली थानांतर्गत रतनपुर के निवासी हैं और घर से ही आकर मेडिकल कॉलेज ड्यूटी करते हैं। डॉ. यादव की आरे से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि लालगंज थानांतर्गत मथौली मदरसा के पास अचानक एक सफेद रंग की बाइक पर सवार दो लोगों ने ओवरटेक कर कार रोका। साथ में 10-12 लोग और आ गए, जो लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से मारपीट कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी मुंडेरवा सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।