फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against 13 pharmacy college students for embezzling fees

Basti News: फार्मेसी कॉलेज के 13 विद्यार्थियों पर शुल्क हड़पने का केस

Fri, 09 Feb 2024 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Case against 13 pharmacy college students for embezzling fees
बस्ती। छात्रवृत्ति की रकम से शुल्क जमा करने का वादा करके रुपये हड़प करने के एक मामले में फार्मेसी कॉलेज के 13 विद्यार्थियों पर छावनी थाने में केस दर्ज किया गया है। मामला ब्रह्मदत्त द्विवेदी प्रभा द्विवेदी काॅलेज ऑफ होम्योपैथिक फार्मेसी छावनी का है। काॅलेज के प्रधानाचार्य अवधेश उपाध्याय ने छावनी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि शून्य बैलेंस पर 13 विद्यार्थियों ने यह कहकर काॅलेज के होमोपैथिक फार्मासिस्ट पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लिया कि जब उन्हें छात्रवृत्ति की रकम मिलेगी तो फीस जमा कर देंगे। उनके खाते में छात्रवृत्ति का रुपया भी आ गया, लेकिन काॅलेज की फीस छात्रों ने नहीं दी। फीस मांगने पर टाल-मटोल करने लगे।
विज्ञापन

इस पर काॅलेज की ओर से फार्मेसी छात्र सिकटिहवा, दुबौलिया निवासी अशोक कुमार, कठार जंगल, कप्तानगंज निवासी अनिल यादव, जुड़ईपुर, हर्रैया निवासी विनोद वर्मा, मरवटिया दुबौलिया निवासी अंगद चौधरी,भूपालपुर, कप्तानगंज निवासी पंकज कुमार, हरनापुरी, गौर निवासी सुधेश कुमार, इटवाराजा, पैकोलिया निवासी रामगोपाल वर्मा, पड़रिया, हर्रैया निवासनी रूबी, बाघाकाडर, वाल्टरगंज निवासी अमित यादव, पिपरा कपूरी गोभिया हर्रैया निवासी प्रेमचन्द, कोठवाभरतपुर,कोतवाली निवासी आदित्य यादव, रुधौली कस्बा निवासनी अनुपमा चौरसिया और अरखापुर दुबौलिया निवासी कुमारी अनीता देवी पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed