{"_id":"6a83645fdb534d5891062db4","slug":"cartoons-for-children-silk-thread-for-adults-basti-news-c-207-1-bst1005-164481-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बच्चों के लिए कार्टून वाली, बड़ों के लिए रेशम की डोर भा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बच्चों के लिए कार्टून वाली, बड़ों के लिए रेशम की डोर भा रही
विज्ञापन
पुरानी बस्ती में सजी राखी की दुकान संवाद
बस्ती। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। गांधीनगर बाजार में राखियों की अस्थायी दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगी और डिजाइनर राखियों से सजे बाजार में बहनें भाई की कलाई के लिए पसंदीदा राखी खरीदने पहुंच रही हैं। इस बार छोटे बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और सुपरहीरो वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं, जबकि बड़े भाइयों के लिए रेशम के धागे की राखी पसंद की जा रही है।
दुकानों पर साधारण धागे से लेकर डिजाइनर राखियों तक की अच्छी रेंज उपलब्ध है। बच्चों के लिए डोरेमोन, चिंकी-मिंकी, पिकाचू और विभिन्न सुपरहीरो के डिजाइन वाली राखियां खूब पसंद की जा रही हैं। वहीं, बड़े भाई-बहनों के लिए रेशम के धागे और पारंपरिक डिजाइन वाली राखियों की मांग है। बस्ती में तैयार की गई रेशम वाली राखियां परदेश में रहने वाले भाइयों की कलाइयों पर भी सजेंगी।
खरीदारी करने पहुंचीं निशा ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते का पर्व है। ऐसे में बहनें भाई की पसंद को ध्यान में रखकर राखी खरीद रही हैं। बाजार में राखियों के साथ पूजा की थाली, रोली-चावल और मिठाई के पैकेट भी खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुरानी बस्ती निवासी कोमल ने बताया कि बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां उन्हें काफी आकर्षित कर रही हैं।