{"_id":"6515d9459ed821fb5a0adad7","slug":"caretaker-selection-meeting-postponed-after-uproar-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5058-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: केयरटेकर चयन की बैठक हंगामे के बाद स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: केयरटेकर चयन की बैठक हंगामे के बाद स्थगित
Fri, 29 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत दौलतपुर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत दौलतपुर के पंचायत भवन पर बृहस्पतिवार को सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर के चयन के लिए बैठक हुई। बैठक में हंगामा होने पर चयन समिति ने इसे स्थगित कर दिया। बृहस्पतिवार को सचिव तुफैल अहमद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर केयरटेकर के चयन की प्रक्रिया शुरू की।
बैठक में किसी के नाम पर सहमति नहीं बनी। बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी नहीं सुनी जा रही है। सचिव मानमाने ढंग से चयन कर रहे हैं। बीडीओ ने बताया कि जानकारी हुई है कि हंगामे के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही दूसरी तिथि की घोषणा कर केयरटेकर नियुक्त कर दिया जाएगा।