{"_id":"646bc57b0643b93f68086124","slug":"card-stuck-in-atm-69-thousand-rupees-withdrawn-from-account-basti-news-c-7-1-177868-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरदर्द बना पैसा निकालना: एटीएम में फंस गया कार्ड, खाते से निकल गए 69 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरदर्द बना पैसा निकालना: एटीएम में फंस गया कार्ड, खाते से निकल गए 69 हजार रुपये
Tue, 23 May 2023 10:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Tue, 23 May 2023 10:14 AM IST
सार
पीड़ित अदील अहमद का कहना है कि एटीएम के ऊपर चस्पा टोल-फ्री नंबर फर्जी है। जबकि बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम इंजीनियर को बुलाने का प्रयास एक घंटे से किया जा रहा है। लेकिन वह नहीं पहुंचा। उसके आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीएम मशीन में छेड़छाड़ करके 69 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। इसके अलावा तीन अन्य लोगों का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और बैंक प्रबंधक मौके पर पहुंचकर एटीएम इंजीनियर का इंतजार कर रहे थे।
हुआ यूं कि सोमवार को दिन में 3.10 बजे शहर के गांधीनगर दरिया खां मोड़ के पास लगे एक्सिस बैंक के एटीएम पर मिल्लतनगर निवासी अफ्फान अपने भाई नवील अहमद के साथ पिता का एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने गए। अफ्फान एटीएम कार्ड मशीन में लगाए तो वह अंदर फंस गया।
वहां बोर्ड पर लगे टोल फ्री नंबर पर कॉल करके शिकायत की। जवाब मिला कि इंजीनियर छह बजे तक उपलब्ध हो पाएंगे। उसके बाद ही कार्ड मिल पाएगा। इसके बाद अफ्फान अपने भाई के साथ घर चले गए। आधे घंटे बाद उन्हें अनजान नंबर से फोन करके उन्हें एटीएम पर बुलाया गया। जब तक वह एटीएम पहुंचते तब तक उनके पिता अदील अहमद के खाते से तीन बार में क्रमश: 49 हजार 999 रुपये, 9500, 9500 कुल 68,999 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में आज से बैंकों में बदलेंगे नोट, दुकानों पर 50 रुपये में बदल भी गए
इसमें 49,999 रुपये की ऑन लाइन शापिंग, बाकी 19 हजार रुपये किसी दूसरे एटीएम से निकालने की पुष्टि हुई। मोबाइल पर मैसेज देख पिता भी एटीएम पर पहुंच गए। जहां अन्य बैंक उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई थी। विशुनपुरवा के अमित कुमार, खीरीघाट के रंजीत विश्वकर्मा, बड़ेवन के कृष्णदेव त्रिपाठी का एटीएम कार्ड भी उसी मशीन में फंसा हुआ था। मौके पर पहुंचे आशीष शुक्ल ने पुलिस को सूचना दी।
कोतवाल शशांक शेखर राय, चौकी इंचार्ज गांधीनगर के साथ पहुंचे। एक्सिस बैंक के मैनेजर रवि श्रीवास्तव को बुलाया। पीड़ित अदील अहमद का कहना है कि एटीएम के ऊपर चस्पा टोल-फ्री नंबर फर्जी है। जबकि बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम इंजीनियर को बुलाने का प्रयास एक घंटे से किया जा रहा है। लेकिन वह नहीं पहुंचा। उसके आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।