फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Car turned football, overturned four times, youth died

बस्ती में सड़क हादसा: फोरलेन पर फुटबॉल बनी कार, चार बार पलटी, युवक की मौत

Fri, 19 May 2023 01:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 May 2023 01:57 PM IST
सार

जितेंद्र सिंह राजन (40) बुधवार की देर रात तीन अन्य लोगों के साथ कार से वाराणसी के लिए निकले थे। बस्ती-गोरखपुर लेन पर रात करीब पौने तीन बजे नरियांव पेट्रोल पंप के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर चार पर पलटने के बाद रुक गई।

विज्ञापन
Car turned football, overturned four times, youth died
नरियांव के पास हुए कार हादसे में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराती पुलिस

विस्तार

बस्ती जिले में फोरलेन पर मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पुलिस चौकी खझौला के नरियांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार-बृहस्पतिवार की रात करीब पौने तीन बजे कार अनियंत्रित होकर फुटबॉल की तरह चार बार उछलकर पलट गई। उसमें सवार 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी खझौला चंद्रप्रकाश यादव ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के बैरिहवा मोहल्ला निवासी जितेंद्र सिंह राजन (40) बुधवार की देर रात तीन अन्य लोगों के साथ कार से वाराणसी के लिए निकले थे। बस्ती-गोरखपुर लेन पर रात करीब पौने तीन बजे नरियांव पेट्रोल पंप के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर चार पर पलटने के बाद रुक गई।
विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि सरपट भाग रही कार में अचानक ब्रेक लगाने से ऐसा हुआ होगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर फंसे लोगों को कार से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। अस्पताल पहुंचने से पहले जितेंद्र सिंह राजन ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल आवास विकास कॉलोनी निवासी अमर पांडेय (24), अभिषेक सोनी (18) पता अज्ञात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में कार सवार चौथे युवक का नाम अंकित पांडेय बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि घटना के बाद वह मौके से चला गया था। इधर, राजन सिंह की मौत की सूचना से परिवार में मातम पसर गया।
 

नरियांव के पास हुए कार हादसे में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराती पुलिस

नरियांव के पास हुए कार हादसे में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराती पुलिस

 

नरियांव के पास हुए कार हादसे में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराती पुलिस

नरियांव के पास हुए कार हादसे में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराती पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed