{"_id":"677ecc334076f7bef4075430","slug":"car-lands-in-field-after-hitting-bike-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130108-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक में टक्कर मारने के बाद खेत में उतरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक में टक्कर मारने के बाद खेत में उतरी कार
Thu, 09 Jan 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। फोरलेनण् पर पुरैना के पास अयोध्या की तरफ से गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार मोटर साइकिल को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खेत में उतर गई। हादसे में मोटरसाइकिल व कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुरैना के पास अयोध्या की तरफ से गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई। मोटरसाइकिल सवार 25 वर्षीय राजन पुत्र शंकर सिंह निवासी घिघौना थाना ढोलना जिला कासगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार सवार 30 वर्षीय अरविंद यादव निवासी शाहनगर थाना छपिया जनपद गोंडा व कार में बैठी 20 वर्षीय माही यादव पुत्री मधुप कुमार यादव निवासी अजगवा जंगल थाना सोनहा घायल हो गईं। पुलिस की पूछताछ में मोटर साइकिल सवार राजन ने बताया की वह प्लास्टिक के बर्तन आदि बेच कर जीवन यापन करता है।