फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Car going to Lucknow collides with tractor-trolley, two killed

Basti News: लखनऊ जा रही कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, दो की मौत

Thu, 27 Jun 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Car going to Lucknow collides with tractor-trolley, two killed
हरैया क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
संतकबीरनगर से सवारी लेकर लखनऊ जा रहा था चालक, सात यात्री घायल
विज्ञापन

हर्रैया क्षेत्र के फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हर्रैया क्षेत्र के फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार बुधवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। कार चालक समेत दो की मौत हो गई। सात अन्य लोग घायल हो गए। कार में सवार लोग संतकबीरनगर से लखनऊ जा रहे थे। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। इनमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा इतना भीषण था कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसका एयरबैग खुल गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।
जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के बेलहर क्षेत्र के कुल्हड़िया निवासी इब्राहिम किराये पर कार चलाते हैं। वह सांथा से संतकबीरनगर होकर प्रतिदिन यात्रियों को लखनऊ ले जाते थे। बुधवार को यात्रियों को लेकर इब्राहिम लखनऊ जा रहे थे। सुबह करीब 10:15 बजे हर्रैया क्षेत्र के फ्लाईओवर के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

हादसे में इब्राहिम (40) पुत्र हौशिलादार निवासी कुल्हड़िया थाना बेलहर जिला संतकबीरनगर की मौत हो गई। बेलहर क्षेत्र के बनेथू गांव निवासी मोहम्मद हसन (10) पुत्र मोहम्मद ताहिर, दुधारा क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी निशा पत्नी अली हसन (55 वर्ष), दो सगे भाई मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद कासिफ, रुकइया खातून, बुसरा खातून, अख्तर निशा घायल हो गई। कार में सवार अन्य पांच यात्री बाल-बाल बच गए। घायलों में मोहम्मद हसन, कैसरजहां व निशा की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर चालक के परिजन हर्रैया पहुंच गए। कैसरजहां पत्नी ताहिर (36) की जिला अस्पताल में देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगा जाम
हर्रैया थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर के पास हुई सड़क दुर्घटना के बाद गोरखपुर-अयोध्या लेन करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। एनएचएआई टीम ने क्रेन से वाहन को हटवाकर यातायात बहाल कराया।उधर, हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घायलों के बचाव के लिए दौड़ पड़े। घायलों को गाड़ी से निकलवाकर उन्हें इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed