{"_id":"63b715994f318770ff7287ee","slug":"car-driver-fight-with-police-constable-basti-news-gkp463341571","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नशे में धुत कार चालक ने सिपाही से की हाथापाई, पीआरडी जवान की साइकिल में टक्कर मारने का था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नशे में धुत कार चालक ने सिपाही से की हाथापाई, पीआरडी जवान की साइकिल में टक्कर मारने का था विवाद
Fri, 06 Jan 2023 04:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 04:24 PM IST
सार
कार चालक बंटी निवासी हरिवंशपुर थाना हर्रैया चोटिल हो गया। घटना के बाद पहुंचे गांव के लोग चालक को नशे में धुत देख आक्रोशित हो गये। सूचना पर महराजगंज चौकी पुलिस पहुंची और चालक को चौकी पर ले गई। कुछ देर बाद कार चालक के परिजन भी पहुंच गये।
विज्ञापन
हरैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गाँव के पास बीती रात पीआरडी जवान को ठोकर मारने के बाद दीवाल
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार चालक ने पीआरडी जवान की साइकिल में टक्कर मार दी। उसे पुलिस चौकी महराजगंज लाया गया। कार चालक ने वहां पर एक सिपाही से हाथापाई कर ली। बाद में हर्रैया पुलिस आरोपी कार चालक को ले गई। पीआरडी जवान की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज किया है।
बुधवार रात हर्रैया थाने से ड्यूटी करके घर लौट रहे इसी थानाक्षेत्र के जगदीशपुर भदावल निवासी पीआरडी जवान रोशन लाल बेलघाट मार्ग पर नरायनपुर तिवारी गांव के निकट पहुंचे। तभी एक कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। रोशन लाल की साइकिल टूट गई और हल्की चोटें आईं। घटना के बाद भागने के चक्कर में चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार दीवार से टकरा गई।
कार चालक बंटी निवासी हरिवंशपुर थाना हर्रैया चोटिल हो गया। घटना के बाद पहुंचे गांव के लोग चालक को नशे में धुत देख आक्रोशित हो गये। सूचना पर महराजगंज चौकी पुलिस पहुंची और चालक को चौकी पर ले गई। कुछ देर बाद कार चालक के परिजन भी पहुंच गये। इसी बीच महराजगंज चौकी के एक सिपाही ने कार चालक का वीडियो बनाने लगा। इस पर चालक भड़क गया और सिपाही से हाथापाई करने लगा। सिपाही की मोबाइल भी पटक दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पहुंची हरैया पुलिस आरोपी को थाने लेकर चली गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि पीआरडी जवान की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।