फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   car driver fight with police constable

Basti News: नशे में धुत कार चालक ने सिपाही से की हाथापाई, पीआरडी जवान की साइकिल में टक्कर मारने का था विवाद

Fri, 06 Jan 2023 04:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2023 04:24 PM IST
सार

कार चालक बंटी निवासी हरिवंशपुर थाना हर्रैया चोटिल हो गया। घटना के बाद पहुंचे गांव के लोग चालक को नशे में धुत देख आक्रोशित हो गये। सूचना पर महराजगंज चौकी पुलिस पहुंची और चालक को चौकी पर ले गई। कुछ देर बाद कार चालक के परिजन भी पहुंच गये।

विज्ञापन
car driver fight with police constable
हरैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गाँव के पास बीती रात पीआरडी जवान को ठोकर मारने के बाद दीवाल - फोटो : BASTI

विस्तार

कार चालक ने पीआरडी जवान की साइकिल में टक्कर मार दी। उसे पुलिस चौकी महराजगंज लाया गया। कार चालक ने वहां पर एक सिपाही से हाथापाई कर ली। बाद में हर्रैया पुलिस आरोपी कार चालक को ले गई। पीआरडी जवान की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बुधवार रात हर्रैया थाने से ड्यूटी करके घर लौट रहे इसी थानाक्षेत्र के जगदीशपुर भदावल निवासी पीआरडी जवान रोशन लाल बेलघाट मार्ग पर नरायनपुर तिवारी गांव के निकट पहुंचे। तभी एक कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। रोशन लाल की साइकिल टूट गई और हल्की चोटें आईं। घटना के बाद भागने के चक्कर में चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन


कार चालक बंटी निवासी हरिवंशपुर थाना हर्रैया चोटिल हो गया। घटना के बाद पहुंचे गांव के लोग चालक को नशे में धुत देख आक्रोशित हो गये। सूचना पर महराजगंज चौकी पुलिस पहुंची और चालक को चौकी पर ले गई। कुछ देर बाद कार चालक के परिजन भी पहुंच गये। इसी बीच महराजगंज चौकी के एक सिपाही ने कार चालक का वीडियो बनाने लगा। इस पर चालक भड़क गया और सिपाही से हाथापाई करने लगा। सिपाही की मोबाइल भी पटक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद पहुंची हरैया पुलिस आरोपी को थाने लेकर चली गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि पीआरडी जवान की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed