फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Car collides with container due to sudden braking, nine people injured

Basti News: अचानक ब्रेक लेने से कंटेनर से टकराई कार, नौ लोग घायल

Wed, 26 Jun 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Car collides with container due to sudden braking, nine people injured
अयोध्या से दर्शन कर लौट रहा था रुधौली के चोंगरी का परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोटवा बाजार। फुटहिया फ्लाईओवर के पास कार आगे चल रहे कंटेनर में जा टकराई। इससे कार सवार नौ लोग घायल हो गए। कार के दोनों एयरबैग खुल गए। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। आसपास से गुजर रहे लोग अपनी गाड़ियां रोक कर सहायता के लिए दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस में एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
जानकारी के अनुसार, रुधौली थाना क्षेत्र के चोंगरी निवासी उत्कर्ष दुबे अपनी दो बहनों रिषू, रंजना पत्नी सच्चिदानंद मिश्रा तथा परिवार की बबीता दुबे पत्नी अनुराग दुबे तथा तीन बच्चों रुद्रेश, काव्या, एक अन्य को जीजा सच्चिदानंद मिश्र की कार से अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे। कार सच्चिदानंद चला रहे थे। अभी वह लोग कुटिया फ्लावर को क्रॉस कर आगे बढ़े थे कि आगे चल रहे कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

इससे कार पीछे से कंटेनर में टकरा गई और घिसटते हुई कुछ दूर तक चली गई। सूचना मिलते ही फुटहिया चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद पांडेय, कांस्टेबल अजीत कुमार गुप्ता व अभिषेक गुप्ता ने सरकारी एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटाकर रास्ता बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed