{"_id":"67cf365dd170ebc27f091849","slug":"car-collided-with-container-on-four-lane-five-dead-three-injured-basti-news-c-7-1-gkp1032-867002-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फोरलेन पर कंटेनर से भिड़ी कार, पांच की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फोरलेन पर कंटेनर से भिड़ी कार, पांच की मौत, तीन घायल
Tue, 11 Mar 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- मरने वालों में चार गोरखपुर के, एक बिहार का
- अहमदाबाद से होली मनाने घर लौट रहे थे कार में सवार लोग
- लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर तिलकपुर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर के पास गलत लेन में जा रहे कंटेनर में अयोध्या की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार जा टकराई। इससे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में चार गोरखपुर के और एक बिहार का है। सभी होली मनाने अहमदाबाद से आ रहे थे।
जानकारी के मुताबिक रविवार रात में धान लदा ट्रक लखनऊ जाने वाली लेन पर पलट गया था। उसकी बोरियां सड़क पर बिखरी हुई थीं। आवागमन में बाधा होते देख पुलिस और एनएचएआई की टीम ने उस लेन को बंद करके इसके ठीक पहले कट से वाहनों को गोरखपुर जाने वाली लेन पर डायवर्ट कर दिया। सोमवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे असम से दिल्ली जा रहा कंटेनर डायवर्जन से करीब तीन सौ मीटर आगे पहुंचा तभी गुजरात के अहमदाबाद से आ रही कार सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। कंटेनर का भी एक्सेल और चेसिस टूट गया।
हादसे में कार में बैठे गोरखपुर जिले के झंगहा थाने के अमहिया निवासी विश्वजीत, मिठाबेल ब्रम्हपुर निवासी सब्बीर, खोराबार थाने के तरकुलही निवासी शकील, प्रेमचन्द्र पासवान के अलावा बिहार के गोपालगंज जिले के बजरागोली निवासी बहारन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके अलावा अनिरुद्ध, छांगुर यादव और भुआल के गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को निकालने के लिए कार की बॉडी को काटना पड़ा। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक तिलकपुर से फुटहिया तक लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे डीएम रवीश गुप्ता, एसपी अभिनंदन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना की जांच के निर्देश दिए। वहीं, मृतक विश्वजीत के मामा शैलेश कुमार की तहरीर पर नगर थाने में पुलिस ने कंटेनर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।