{"_id":"661ee70c48fe8cde88015446","slug":"car-catches-fire-joint-magistrate-narrowly-escapes-basti-news-c-207-1-sgkp1006-115102-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
Wed, 17 Apr 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। बूथों का निरीक्षण करने जा रहे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद की बोलेरो में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित चार लोग बाल-बाल बच गए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगलवार दोपहर में पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने कप्तानगंज से सरकारी गाड़ी से निकले थे। गाड़ी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ चालक, अर्दली और एक सुरक्षा कर्मी सवार थे। दोपहर 12:30 बजे वह महराजगंज से बेलघाट मार्ग से होकर जा रहे थे। जैसे ही वह हर्रैया क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गांव के काली मंदिर गांव के पास पहुंचे तभी बोलेरो में आगे शाॅर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।
गाड़ी से धुआं निकलते देख चालक ने गाड़ी रोक दी और गाड़ी से सभी लोग लोग उतर कर दूर चले गए। गनीमत रही कि गाड़ी का इंजन बंद हो गया था। इससे आग नहीं भड़की। आसपास के लोगो ने आग पर काबू पा लिया। उसके बाद दूसरी गाड़ी से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने चले गए। संंवाद