{"_id":"6807f1ef1234e4610f0d4ad6","slug":"capacity-building-training-for-teachers-basti-news-c-207-1-kld1003-135384-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शिक्षकों का होगा क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शिक्षकों का होगा क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण
Wed, 23 Apr 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पूरे वर्ष शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग को सूची सौंपी गई है। शिक्षकों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण तथा राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा की ओर से चलने वाले शिक्षकों की प्रशिक्षण सूची तैयार की गई है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिए समग्र शिक्षा की ओर से हर माह प्रशिक्षण दिया जाएगा। कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों का फाउंडेशन लिटरेसी एवं न्यूरेसी एफएनएल आधारित प्रशिक्षण, ईसीसी कार्यक्रम, केजीवी विद्यालयों में विज्ञान व गणित शिक्षकों की कार्यशाला समेत अन्य प्रशिक्षण व कार्यशाला पूरे वर्ष आयोजित किए जाएंगे।
उच्च प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए स्मार्ट क्लासेज और आईसीटी से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा इसके अलावा जेंडर संवेदीकरण तथा जीवन कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत 2222 उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों का प्रशिक्षण और स्वास्थ्य और योग प्रशिक्षण आईसीटी के एकीकरण शिक्षण विधियों एवं संसाधनों में विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।