फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Candidates got jobs on the basis of interview

Basti News: साक्षात्कार के आधार पर 76 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

Wed, 06 Sep 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Candidates got jobs on the basis of interview
 राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज छबिलहाखोर में रोजगार मेले का किया गया आयोजन।
बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और राजकीय पॉलिटेक्निक छबिलहाखोर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। छबिलहाखोर पॉलिटेक्निक परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 104 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए साक्षात्कार दिया जिसमें 76 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। रोजगार मेले में गुजरात की याज़ाकी इंडिया लिमिटेड ने टेक्निकल मशीन ऑपरेटर पद पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ट्रेड से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि सेवायोजन की ओर से आयोजित होने वाले रोजगार मेला में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। शासन की मंशा के अनुसार कुशल व अकुशल युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसका लाभ पॉलिटेक्निक, आईटीआई व अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बड़े पैमाने पर मिल रहा है। पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य एमएन सलीम ने बताया कि सेवायोजन की ओर से रोजगार मेले की पहल करना निश्चित तौर पर संस्थान में अध्ययनरत युवाओं को प्रेरणा देगा। उनके मन में पढ़ाई के प्रति लगन बढ़ेगी। मौके पर शिव प्रकाश त्रिपाठी, महेंद्र प्रसाद, विपिन यादव, आदित्य सिंह, पंकज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed