{"_id":"636013c1a1c5ea7c9300af96","slug":"cancer-illness-man-sucide-basti-news-gkp4557118190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ित युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ित युवक का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन

कलवारी/ बस्ती। थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में सोमवार की भोर में कैंसर रोग ग्रस्त 32 वर्षीय युवक का आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका शव मिला। युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बीमारी से आजिज आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कमलेश कुमार सिंह के पिता मोहन लाल सिंह ने बताया कि पांच बेटों में सबसे बड़े कमलेश ही थे। अभी इनकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव अवलोकन के दौरान युवक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई घाव नजर नहीं आया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है।
युवक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसके द्वारा लिखा गया है कि वह कैंसर जैसी घातक बीमारी से ग्रसित है। जिसका इलाज पिछले 3-4 वर्षों से चल रहा है। बीच में आराम था, इस समय मुंह में सूजन आ गया है। जिसके कारण वह बहुत परेशान है। इसलिए आत्महत्या कर रहे हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।