फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Canal cut near Chhapia village, water filled in Siwan

छपिया गांव के पास कटी नहर, सिवान में भरा पानी

Sat, 17 Sep 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Canal cut near Chhapia village, water filled in Siwan
हर्रैया छपिया गाँव के पास नागर रजवाहे की नहर कटने से सिवान में भरा पानी। - फोटो : BASTI
छपिया गांव के पास कटी नहर, सिवान में भरा पानी
विज्ञापन

हर्रैया। चार दिनों से हो रही बारिश के कारण सरयू नहर की नगर रजवाहा छपिया गांव के पास कट गई है। इससे आसपास के गांवों के सिवान में नहर का पानी भरने लगा है। छपिया निवासी अनिल चौधरी ने बताया कि नहर भदावल व गोभिया गांव के पास अधूरी है। जिससे पानी आगे नहीं जा पा रहा है।

बारिश होते ही नहर पानी से लबालब भर गई और दबाव के कारण बृहस्पतिवार रात में कट गई। नहर के पानी से छपिया शुक्ल, छपिया रजई, भरगवां आदि गांवों की फसलें डूबने लगी हैं। नहर खंड के अधिकारियों को सूचना देने के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा है। शुक्रवार दोपहर में तहसीलदार को समस्या से अवगत कराया गया। तसहीलदार इंद्रमणि तिवारी ने बताया कि नहर खंड के अधिकारियों को कटान भरने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय किसान तुलसीराम, तिलकराम, रामाज्ञा, पूजन, राम सूरत, धर्मेंद्र, सिंटू, पिंटू आदि ने नहर ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed