फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Campaigning of candidates on social media and phone calls

Basti News: सोशल मीडिया और फोन काॅल पर हो रहा प्रत्याशियों का प्रचार

Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Campaigning of candidates on social media and phone calls
बस्ती। हेलो..प्रणाम। मैं.. अमुक। .. इतने साल से कर रहा हूं आपकी सेवा। इस बार अध्यक्ष पद का हूं उम्मीदवार। चुनाव निशान... है। आने वाले 11 तारीख को इस पर मोहर लगाकर ईमानदार, कर्मठ प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनावें। .. निकाय के चौमुखी विकास के प्रति संकल्पित आपका सेवक ..धन्यवाद। आजकल हर घंटे- दो घंटे पर मोबाइल पर अपरिचित नंबर से इसी तरह का काल आ रहा है। रिसीव करते ही यह बोल सुनाई पड़ने लगती हैं। प्रत्याशियों ने निकाय चुनाव में प्रचार का एक तरीका यह भी अपनाया है।
विज्ञापन

इस बार निकाय चुनाव में प्रचार का हाईटेक तरीका यहां भी अपनाया गया है। द्वितीय चरण का चुनाव होने में अब महज दो दिन शेष है। इसलिए प्रत्याशी अब अपने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। घर-घर संपर्क तेज करने के साथ ही सोशल मीडिया और फोन काल पर भी प्रत्याशियों की सक्रियता बनी हुई है। दिन भर में कई बार विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की ओर से फोन आ रहे हैं। जिसमें उनके सेवा कार्य का संक्षिप्त विवरण और चुनाव चिह्न बताने के साथ मार्मिक भाव से वोट देने की अपील की जा रही है। प्रचार का यह अनूठा तरीका हर खेमे में अपनाया गया है। हालांकि जनपद में फोन काल के माध्यम से प्रचार करने वाली कोई भी एजेंसी अभी सक्रिय नहीं है। इसलिए प्रत्याशियों की ओर से लखनऊ से फोन कराए जा रहे हैं। 0522 कोड से मोबाइल फोन पर घंटी बज रही है। लोग राजधानी का फोन जानकार रिसीव भी कर रहे हैं। लेकिन उधर अपने जनपद के प्रत्याशियों की रिकार्डिंग सुनाई पड़ रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया भी प्रचार का अनोखा माध्यम बना है। फेसबुक, वाट्सएप, मैसेंजर आदि माध्यमों से प्रत्येक प्रत्याशी जन-जन से जुड़ने की कोशिश में जुटा है। दलीय प्रत्याशियों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वयं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्रचार का बीणा उठा लिया है। तरह-तरह के लोक लुभावन स्लोगनों के साथ प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रचार सामग्री परोसी जा रही है।
विज्ञापन

-----
देर रात तक हो रही घरों में आवाजाही
वोटरों के घर पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही देर रात हो रही है। सभासद एवं निकाय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुबह होते ही वोटरों के संपर्क में आ जा रहे हैं। चौराहों, नुक्कड़ों से लगायत घर-घर इनका दस्तक हो रहा है। वोट के लिए सुबह से मनुहार शुरू हो रही है जो देर रात तक जारी है। इस बार नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद सामान्य महिला होने के नाते चुनावी माहौल और दिलचस्प हो गया है। महिला प्रत्याशियों का घरों में अंदर तक जाना हो रहा है। तो उनके पतियों ने उन्हें जिताने के लिए अलग से ताकत झोंक रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बड़े वाहनों को बनाया गया चुनावी रथ
शहर में प्रत्याशियों के अलग-अलग चुनावी रथ भी घूम रहे हैं। मिनी ट्रक को झंडे, बैनरों से सजाकर लाउडस्पीकरों के साथ घुमाया जा रहा है। इनके जरिए तेज आवाज में गीत-गानों की धुन पर प्रत्याशियों के प्रचार झूम के हो रहे हैं। कहीं भक्ति गीतों के तर्ज पर प्रचार गानों की बोल गूंज रही है तो कहीं राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन प्रत्याशी और दलीय बखान सुनने को मिल रहा है। निकाय क्षेत्रों में चौतरफा प्रचार की धूम मची हुई है।

-----
शाम को निकल रहा जुलूस
शाम को जब चौक-चौराहों एवं बाजारों में वोटरों की चहल-पहल बढ़ रही है तो उन्हें लुभाने के लिए प्रत्याशियों की ओर से समर्थकों के साथ जुलूस भी निकाला जा रहा है। इस दौरान माहौल अपने पक्ष में करने की जोर आजमाइश हर प्रत्याशी कर रहा है। वोटरों के समक्ष तरह-तरह के तर्क रखे जा रहे हैं। मतदाताओं की सहमति लेने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। इस दौरान नुक्कड़ सभाएं भी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed