फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Campaign to preserve cattle

Basti News: गोवंश को संरक्षित करने के अभियान में आई तेजी, रात भर हो रही धरपकड़

Fri, 24 Nov 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 24 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Campaign to preserve cattle
शहर में अ​भियान चलाकर निराश्रित मवे​शियों को पकड़ी पशुपालन विभाग की टीम। संवाद
- टीम के साथ एसडीएम खुद कर रहे आधी रात तक निगरानी- पशुओं को खुला छोड़ने पर पशुपालकों को जेल भेजने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गोवंश को संरक्षित करने का अभियान शहर में तेज हो चला है। नगर पालिका, राजस्व एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम रात के सन्नाटें में सड़कों पर घूमने वाले पशुओं की धरपकड़ तेज कर दी है। एसडीएम सदर खुद टीम के साथ मौजूद रहकर निगरानी कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में एक दर्जन से अधिक गोवंश शहर के विभिन्न हिस्सों से पकड़कर आश्रय स्थल पहुंचाए गए हैं।

22 नवंबर की रात एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के नेतृत्व में गोवंश को पकड़ने का अभियान चलाया गया। शहर के पचपेड़िया मार्ग, रोडवेज से दक्षिण दरवाजा मार्ग से आधा दर्जन पशुओं को पकड़कर कैटिल कैचर वाहन के जरिये गोआश्रय स्थलों में भेजवा दिया गया। जबकि एक दिन पहले रेलवे स्टेशन, पांडेय बाजार और पुरानी बस्ती क्षेत्र से भी आधा दर्जन पशुओं को पकड़ा कर आश्रय स्थल में संरक्षित किया गया था। एसडीएम के नेतृत्व में टीम रात में शहरी पशुपालकों के घर भी पहुंच रही है। उनके बेड़े में बंधे पशुओं का मिलान किया जा रहा है। एसडीएम ने पशुपालकों को चेतावनी दिया कि कोई अपने पशु को खुला नहीं छोड़ सकता है। सड़कों पर यदि पालतू गोवंश घूमते हुए मिलेंगे तो संबंधित पशु पालकों को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed