{"_id":"68d456d67ef6667cce0be481","slug":"campaign-for-the-safety-and-morale-of-daughters-in-all-police-station-areas-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144597-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सभी थानाक्षेत्रों में बेटियों की सुरक्षा, मनोबल बढ़ाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सभी थानाक्षेत्रों में बेटियों की सुरक्षा, मनोबल बढ़ाने का अभियान
Thu, 25 Sep 2025 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:41 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत बस्ती जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन बढ़ाने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर छात्राओं, महिलाओं और शिक्षकगण को कानून, हेल्पलाइन नंबर और महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी।
अभियान के दौरान लालगंज, पैकोलिया, रूधौली, वाल्टरगंज, साइबर थाना, पुरानी बस्ती, कप्तानगंज, कलवारी, कोतवाली, परशुरामपुर, गौर, छावनी, हरैया, मुंडेरवा, सोनहा, नगर क्षेत्र और दुबौलिया सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में छात्राओं और महिलाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम की जानकारी दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय और अपराधों से बचाव की जानकारी प्रदान की गई।
साइबर थाना और एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को साइबर सुरक्षा तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपाय भी समझाए। एसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान पीड़िताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें चेतावनी दी गई। अभियान में पुलिस अधिकारियों, छात्राओं, महिलाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान ने न केवल जिले की महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाया, बल्कि उन्हें सुरक्षा, कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व के प्रति भी जागरूक किया।