{"_id":"66ca45a6257a3d4a6b0b1ad3","slug":"called-to-give-money-and-beaten-three-named-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122614-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रुपये देने के लिए बुलाकर पीटा, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रुपये देने के लिए बुलाकर पीटा, तीन नामजद
Sun, 25 Aug 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पुलिस ने उधार के रुपये वापस मांगने के विवाद को लेकर हुए मारपीट में तीन लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व मोबाइल फोन तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी अमन पांडेय ने नगर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि एक वर्ष पहले जितेंद्र यादव निवासी आवास विकास कॉलोनी 50 हजार रुपये उधार लिए थे। मांगने पर टालमटोल कर रहे थे। दबाव डालने पर रुपये देने के लिए नगर थाना क्षेत्र के अमहट पुल के पास बुलाया। वहां पहुंचते ही जितेंद्र यादव, अखिल कुमार उर्फ छोटू व जीतू यादव निवासी आवास विकास कॉलोनी एक राय होकर अपशब्द बोलने लगे विरोध करने पर तीनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई कर दी। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद