फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Called, asked for PIN and removed money

फोन किया, पिन पूछा और निकाल लिए रुपये

Sun, 22 Dec 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Called, asked for PIN and removed money
फोन किया, पिन पूछा और निकाल लिए रुपये
विज्ञापन

नगर बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को फोनकर जालसाजों ने पिन पूछा और रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर युवक के होश उड़ गए।
नगर बाजार के दक्षिण टोला निवासी चंपा देवी आशा पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को दिन में लगभग दो बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह लखनऊ स्वास्थ्य विभाग से बोल रहा है। झांसे में लेकर कहा कि लाभार्थियों की रकम आ गई है, उनका एटीएम नंबर दे दो जिससे उनके एकाउंट में रुपये भेजा जा सके। चंपा देवी तत्काल गांव के एक लाभार्थी अनिल सोनकर के पास गईं और उनसे स्वास्थ्य कर्मी से फोन पर बात कराया। अनिल ने कहा कि उसके पास एटीएम नहीं है, तो फोन करने वाले फर्जी स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि अपने किसी परिचित का एटीएम नंबर बता दीजिए। जिससे रुपये तत्काल भेजे जा सकें। अनिल कुमार ने अपने दोस्त राधेश्याम का एटीएम नंबर बताकर कहा कि इसी एकाउंट में रुपये भेज दीजिए। हमें मिल जाएगा। कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज आया तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से किसी ने 10994 रुपये निकाल लिया है। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल बैंक मैनेजर को दी। जिसके बाद पता चला कि जालसाजों ने नोएडा से रुपये निकाले हैं। इस संबंध में एसओ संजय नाथ तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed