फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   C-arm machine out of order; surgeries for over a hundred patients postponed in a fortnight.

Basti News: सी-आर्म मशीन खराब, एक पखवाड़े में साै से अधिक मरीजों की टाली गई सर्जरी

Tue, 23 Jun 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
C-arm machine out of order; surgeries for over a hundred patients postponed in a fortnight.
जिला अस्पताल के ओटी कक्ष के बाहर ऑपरेशन कराने वालों की जुटी भीड़ संवाद
बस्ती। जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक ओटी में लगी सी-आर्म मशीन खराब होने से हड्डियों के ऑपरेशन ठप हो गए हैं। ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को अगली तारीख दी जा रही है। मशीन खराब होने से पखवाड़े भर में 100 से अधिक मरीज बिना ऑपरेशन के लौटाए जा चुके हैं। इससे कथित मरीज माफियाओं की चांदी है। मरीजों को ऑपरेशन के लिए सेटिंग के अस्पताल भेज रहे हैं। अस्पताल में नई मशीन लगाने के लिए डिमांड शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल की ऑर्थो विभाग की ओटी में लगी सी-आर्म मशीन में पखवाड़े भर से दिक्कत थी। पहले तो स्थानीय इंजीनियरों से मरम्मत कराने का प्रयास किया गया, मगर सफलता नहीं मिली। फिर बाहर से इंजीनियर आए, उन्होंने मशीन कंडम बताया। इससे करीब दो सप्ताह से मशीन बंद पड़ी है। ऐसे में यहां कूल्हे, पैर, जांघ और अन्य जटिल सर्जरी के लिए आने वाले मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। उन्हें लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि मशीन ठीक होने की स्थिति में यहां रोजाना पांच से छह मरीजों का ऑपरेशन होता था, लेकिन अब सिर्फ हल्की-फुल्की चोटों की सूक्ष्म सर्जरी या तीन-चीरे टांके ही लग पा रहे हैं। गंभीर हालत वाले मरीजों को मेडिकल कॉलेज या अन्य उच्च संस्थानों को रेफर किया जा रहा है। वर्तमान समय में आर्थो विभाग की ओपीडी में रोजाना 120 से 150 मरीज आते हैं। उसमें से कई पेशेंट जटिल हड्डी समस्या से ग्रसित होते हैं, उन्हें ऑपरेशन के लिए परामर्श दिया जाता है। मगर, मशीन खराब होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी बस्ती से आईं सीमा के हाथ में गांठ था, चिकित्सक को दिखाने पर ऑपरेशन के लिए बोले। मगर, मशीन खराब होने के चलते वह लखनऊ जाकर ऑपरेशन कराएंगी। ऑर्थों वार्ड में सोमवार को भर्ती अंकित (23) निवासी बैरिहवा कोतवाली के पैर का ऑपरेशन नहीं हो पाया। सीएचसी हर्रैया से रेफर होकर बस्ती जिला अस्पताल भेजा गया था। ऑपरेशन न होने के चलते यहां से भी बाद में रेफर कर दिया गया। बताया गया कि मशीन खराब है, ऐसे में सर्जरी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed