फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   By the movement demands

मांगे पूरी होने तक आंदोलन

Wed, 21 Sep 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 21 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
By the movement demands
सल्टौआ ब्लाक के बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने किया प्रर्दशन।
तेरह सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कर्मियों ने बुधवार को भी परियोजना कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं कर दी जातीं, तब तक वह आंदोलन करती रहेंगी।
विज्ञापन


बभनान प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मियों ने बाल विकास परियोजना कार्यालय पर ताला बंदी कर सरकार विरोधी नारे लगाए। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की गौर ब्लॉक अध्यक्ष आशा सिंह एवं कोषाध्यक्ष पूनम सिंह की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया और उसके बाद थाली बजाते हुए बीडीओ कार्यालय में  पहुंचीं। बीडीओ आरपी शाही ने महिला आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं के संबध में ज्ञापन  लिया। बीडीओ ने कहा कि उनकी मांग जायज है। इस मौके पर ब्लाक मंत्री पार्वती पाठक, फूला यादव,  सुधा, मीरा, शारदा देवी, चंद्रावती, सरिता, उर्मिला, पुष्पा, मंजू,  कुसमावती, सुभावती, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार महिला आंगनबाड़ी कर्मियों ने ब्लाक अध्यक्ष भागमणि दूबे की अगुवाई में परियोजना कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर कहा कि सरकार उनके आंदोलन को नजरंदाज कर रही है। सड़क जाम कर अपनी आवाज रखने की बात कही। इसके बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर पर उर्मिला, संगीता, आरती, रजिया बेगम, सरोज, गीता देवी, शारदा, गिरजा, नीलम, पुष्पा, पूनम, मीरा, विंदुमती, प्रभावती आदि मौजूद रहीं। सल्टौआ में आंगनबाड़ी  कर्मियों ने सीडीपीओ कार्यालय में तालाबंदी कर धरना जारी रखते हुए शासन व प्रशासन से अपनी मांग दुहराई। ब्लॉक अध्यक्ष सरोज शुक्ला ने कहा कि मांगों के लिए शासन प्रशासन के खिलाफ लड़ाई और तेज किया जाएगा। इस मौके पर शकुंतला, फूलपरी,पूनम पाण्डेय, मिथलेश, मन्जू त्रिपाठी, रन्जू  त्रिपाठी, कुसुम मिश्रा, पूर्णिमा, सरोज, गुड़िया, शशिकला, अर्चना, सुशीला, सरिता, ममता, गंगोत्री, गीता, बिजय लक्ष्मी, पार्वती, ज्ञान मती, सुधा, श्नेहलता, मालती, मीरा, शीला, गायत्री, कलावती, आरती, शोभा, उषा, सुमन, निर्मला, अनीता, सुषमा, चन्द्रावती, कुसुम, लाली, यशोदा देवी, अर्चना, सरिता, ममता, गिरजेश्वरी, रीता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed