{"_id":"67b8c83092b32a83f506dae4","slug":"by-election-umesh-chandra-elected-as-the-head-of-gayajitpur-won-by-81-votes-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132355-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : उमेश चंद्र चुने गए गयाजीतपुर के प्रधान, 81 वोट से मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : उमेश चंद्र चुने गए गयाजीतपुर के प्रधान, 81 वोट से मिली जीत
Sat, 22 Feb 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
- उमेश को 222 मत, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमापति को मिले 141 मत
गौर। पंचायत उपचुनाव में ग्राम पंचायत गयाजीतपुर में प्रधान पद की मतगणना शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक मुख्यालय पर शुरू हुई। दो घंटे के भीतर गिनती पूरी कर ली गई। जिसमें प्रधान पद के प्रत्याशी उमेशचंद्र 222 मत पाकर विजयी घोषित किए गए।
गौर ब्लाक के ग्राम पंचायत गयाजीतपुर में हुए प्रधान पद के उपचुनाव की मत पेटिका ब्लॉक मुख्यालय पर बने स्ट्रांग रूम में सील कर रखा गया था। सुबह आठ बजे मतगणना होने से पहले आरओ ओंकारनाथ वर्मा,एआरओ संदीप कुमार सिंह व बीडीओ गौर केके सिंह ने प्रत्याशियों की मौजूदगी में वीडियो ग्राफी कराकर मतपेटिका को मतगणना के लिए बाहर निकाला। जहां बीडीओ कक्ष के बगल टेबल पर नायब तहसीलदार गौर एवं पुलिस की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई। जिसमें प्रधान पद के प्रत्याशी उमेशचंद्र को सबसे अधिक 222 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी रामपति को 141 वोट और तीसरी उम्मीदवार दीप्ति चौधरी को 128 मत मिले। जबकि 23 मत अवैध पाया गया।
उमेशचंद्र ने 81 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामपति को पराजित कर प्रधान पद पर विजय जीत दर्ज की। विजयी प्रत्याशी उमेशचंद्र को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत गयाजीतपुर में प्रधान पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी मैदान में रहे। जहां 796 मतदाताओं में से 514 वोट पड़े थे। इस मौके पर एसओ गौर गजेंद्र प्रताप सिंह के अलावा भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।