फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Buyers are flocking to puja material shops

Basti News: पूजन सामग्री की दुकानें उमड़ रहे खरीदार

Sun, 07 Apr 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Apr 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Buyers are flocking to puja material shops
नवरात्र शुरू होने मेंदो दिन शेष, अयोध्या वाली मूर्ति की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नवरात्र शुरू होने में मात्र दो दिन शेष हैं। बाजार में पूजन सामग्री की दुकानें सज गईं हैं। उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने सामानों की खरीदारी शुरू कर दी है। चैत्र नवरात्र नौ अप्रैल से शुरू होगा। 17 अप्रैल को समापन होगा।
मालवीय रोड, कंमपनीबाग, गांधीनगर, रोडवेज तिराहा और पुरानी बस्ती बाजार में चुनरी, नारियल, लकड़ी, प्रसाद, चित्र आदि की बिक्री हो रही है। मालवीय रोड स्थित दुकानदार प्रज्ञा सिंह ने बताया मातारानी की मूर्तियां लगभग 100 से 5000 रुपये तक में उपलब्ध हैं। जबकि चुनरी 20 से 200 रुपये, पोशाक 40 से 5000 रुपये है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कलश दो प्रकार के मिल रहे हैं। मिट्टी वाले कलश 20 से 50 रुपये के हैं। जबकि सजे हुए मिट्टी के कलश 50 से 150 रुपये तक में मिल रहे हैं। इस बार राम नवमी के लिए प्रभु श्रीराम की अयोध्या वाली मूर्ति की बहुत मांग है। बाजार में उसी स्वरूप में मूर्ति उपलब्ध है। इसकी कीमत 300 रुपये है। ग्राहकों को माता रानी की पोशाक काफी लुभा रहे हैं। साथ ही पूजन कलश की अच्छी-खासी मांग है। पूजन की अन्य सामग्री भी महिलाएं अपनी पसंद से खरीदारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed