{"_id":"693b1c4f3dcb1135180fa573","slug":"businessmans-body-found-in-kodri-village-murder-suspected-basti-news-c-207-1-bst1006-149321-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कोड़री गांव में मिला व्यवसायी का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कोड़री गांव में मिला व्यवसायी का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मानिक चंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के कोड़री गांव के पास बुधवार की देर रात गल्ला व्यवसायी का शव सड़क किनारे मिली। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।वाल्टरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार वालों के अनुसार, रुधौली थाना क्षेत्र के नटाई कला गांव निवासी नीरज सिंह (25) बुधवार की शाम करीब चार बजे किसी काम से नवीन कृषि उत्पादन समिति मंडी बस्ती गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो मां शांति देवी ने फोन किया। नीरज ने बताया कि हर्रैया में हैं, मां ने जल्दी घर आने की बात कहकर फोन काट दिया। नीरज के चाचा रणवीर सिंह ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे किसी का फोन आया कि नीरज का शव व पल्सर बाइक कोड़री गांव के पास पड़ा है। इसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा पुलिस भी मौजूद है।
नीरज के चाचा ने बताया कि मामला लेनदेन का और भतीजे की हत्या कर गई है। वाल्टरगंज के थानेदार जयवर्धन सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। परिवार वाले हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं, छानबीन की जा रही है।