{"_id":"62b35fd3bdea9f40071dd89a","slug":"businessman-marpeet-and-1-67-lakh-snaching-iligation-basti-news-gkp441270329","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के बाग में व्यापारी से मारपीट, 01.67 लाख की छिनैती का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के बाग में व्यापारी से मारपीट, 01.67 लाख की छिनैती का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम के बाग में व्यापारी से मारपीट, 1.67 लाख की छिनैती का आरोप
दुबौला (बस्ती )। कप्तानगंज थाने के बढ़ोखर गांव में आम के व्यापारी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट करने वाले व्यापारी का 1.67 लाख रुपये छीनकर भाग गए। एसपी के संज्ञान लेने के बाद में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बढ़ोखर गांव निवासी लाल शिवेंद्र बहादुर पाल ने तहरीर देकर बताया कि गांव में उनकी आम की बाग है। जहां से कई जिलों के आम के व्यापारी आम खरीद कर ले जाते हैं। आंबेडकर जिले के टांडा निवासी आम व्यापारी विजय सोनकर से गांव के कुछ लोगों से चार दिन पूर्व आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने शांति भंग में चालान भी किया था। बुधवार को व्यापारी अपने साथ के लोगों को लेकर बाग में आम तोड़ रहा था। इसी दौरान विपक्षी आधा दर्जन साथियों के साथ बाग में पहुंचा और वहां मौजूद मजदूरों की पिटाई शुरू कर दिया। बाग में खड़ी पिकअप पर भी हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। व्यापारी के पास बाग मालिक को देने के लिए रखे 01.76 लाख रुपये लेकर भाग गए। बाग मालिक ने पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।