{"_id":"609abc9c8ebc3ed1fd083935","slug":"bus-services-stalled-on-26-routes-of-settlement-in-lockdown-basti-news-gkp394301318","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बस्ती के 26 रूटों पर ठप हुई बस सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बस्ती के 26 रूटों पर ठप हुई बस सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में बस्ती के 26 रूटों पर ठप हुई बस सेवाएं
बस्ती। कोरोना के बढ़ते फैलाव के कारण लागू हुए लॉकडाउन में यात्रियों की संख्या घट गई है। इससे आमदनी घटी तो रोडवेज प्रशासन ने जिला मुख्यालय से विभिन्न मार्गों पर चलने वाली 26 बस सेवाओं को निरस्त कर दिया। इससे इन मार्गों पर आवागमन करने वाले यात्रियों को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
अभी तक रोडवेज की बसें पंचायत चुनाव में सुरक्षा बलों को ढोने और ट्रेन से लौटे लोगों को उनके गृह जनपदों तक पहुंचाने में लगी हुई थीं। इधर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही पूरे प्रदेश में लॉकडाउन घोषित हो गया। नतीजा यह हुआ कि यात्रियों का आवागमन ठप पड़ गया। बावजूद इसके बसें बिना यात्रियों के विभिन्न रूटों पर आवागमन करती रहीं। इधर जब आमदनी की समीक्षा की गई तो पता चला कि राजस्व आय में बड़ी गिरावट आ गई है।
ऐसे में कम यात्रियों वाले रूटों पर बसों का संचालन ठप करने का निर्देश एआरएम आरपी सिंह ने वरिष्ठ केंद्र प्रभारी और आवंटन प्रभारी सूबेदार सिंह को दे दिया। एआरएम ने बताया कि दो हजार किमी तक की सेवा देनी वाली बसें भी लॉकडाउन अवधि में नुकसान में जा रही थीं, जिसके कारण अग्रिम आदेश तक उन्हें निरस्त कर दिया गया है।