फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bus owners should provide better passenger facilities during the festival.

Basti News: पर्व पर बेहतर यात्री सुविधा मुहैया कराएं बस मालिक

Fri, 17 Oct 2025 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bus owners should provide better passenger facilities during the festival.
निजी बस मॉलिकों के साथ बैठक करते आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन। - फोटो : samvad
बस्ती। दीपावली, धनतेरस, भैया दूज जैसे पंच पर्व के दौरान बेहतर यात्री सुविधा देने के लिए परिवहन विभाग भी सक्रिय भूमिका में है। बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में निजी बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन ने बैठक की। इस दौरान निर्देश दिए गए कि त्योहार के मद्देनजर आमजन को सुगम यात्रा की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

आरटीओ ने कहा कि हम सभी लोगों को यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा कराना है हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी यात्री बसों के फिटनेस, परमिट तथा अन्य सभी प्रपत्र वैध होने के उपरांत ही उनका संचालन किया जाए। चालक का व्यवहार यात्रियों के प्रति मधुर होना चाहिए। चालक व परिचालक शराब पीकर गाड़ी कतई न चलाएं। महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर उन्हें सीट उपलब्ध कराई जाए। यात्रियों से अधिक किराया न वसूला जाए। यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग न की जाए तथा निर्धारित गति सीमा की भीतर ही वाहन का संचालन किया जाए।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि प्रवर्तन अधिकारी द्वारा ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट से आच्छादित बसों के परमिट शर्तों के उल्लंघन में जगह-जगह की फुटकर सवारियां ढोते पाए जाने पर प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा राजमार्गों एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर सड़क पर अनाधिकृत रूप से खड़े किए जाा रहे वाहनों का चालान भी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देश पर बस मालिकों से 16 किलोमीटर के राष्ट्रीयकृत भाग को सम्मिलित करते हुए पूर्व सृजित निजी बस मार्गों के विस्तारीकरण तथा नए मार्गों के सृजन के संबंध में भी वार्ता की गई।
बस मालिकों के सुझाव पर आरटीओ (प्रवर्तन) के स्तर पर रूट सर्वे करने के लिए पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed