फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bus full of devotees collides with pickup, driver dies

Basti News: श्रद्धालुओं से भरी बस की पिकअप की टक्कर,चालक की मौत

Sat, 01 Feb 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bus full of devotees collides with pickup, driver dies
कोतवाली क्षेत्र के बनकटा ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। कोतवाली क्षेत्र के बनकटा ओवरब्रिज पर शुक्रवार की रात प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लेकर सिद्धार्थनगर जा रही बस और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। पिकअप चालक की मौत हो गई। जबकि खलासी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, महाकुंभ प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लेकर सिद्धार्थनगर जा रही बस मनौरी चौराहे से पहले बनकटा ओवरब्रिज पर रात करीब 11.45 बजे पहुंची। इस बीच सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। शहर के कोतवाली क्षेत्र के मुरलीजोत मोहल्ला निवासी पिकअप चालक जगदीश पुत्र काशीराम और खलासी अंकुर निवासी महिला थाना के पीछे बस्ती घायल हो गए।
विज्ञापन

केबिन में फंसे चालक और खलासी को पुलिस ने किसी तरह बाहर निकाला। दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां पर चालक जगदीश को मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चालक की पत्नी ज्योति की तहरीर के आधार पर बस चालक पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed