{"_id":"67992d39db2cad549002aa77","slug":"burnt-woman-dies-during-treatment-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131139-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
Wed, 29 Jan 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। मरौटी पांडेय गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला की सोमवार की रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के मरौटी पांडेय गांव निवासी तुलसी राम की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता 21 दिसंबर को घर के अंदर दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से आग से झुलसी हुई पाई गई थीं। महिला के भाई छावनी क्षेत्र एक गांव निवासी सत्य नरायन ने ससुरालियों पर डीजल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया था। दुबौलिया पुलिस ने भाई की तहरीर पर सास- ससुर, पति, देवर, देवरानी, नंद पर पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर जलाने सहित सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद केस की धारा तरमीम की जाएगी। संवाद