{"_id":"b2bf47d22377231fdbea012cae532ac2","slug":"burnt-suger-cane-opposed-not-increasing-rate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनान में गन्ना जला कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनान में गन्ना जला कर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
गौर। सरकार की ओर से घोषित गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि न किए जाने से नाराज
विज्ञापन
अपना दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया।
अपना दल के जिला महासचिव और जिला पंचायत सदस्य राम सिंह पटेल के नेतृत्व
में कार्यकर्ताओं ने बभनान में गन्ना जलाकर विरोध जताया।
पेराई सत्र 2015-16 के लिए तय किए गए गन्ना मूल्य से किसानों में गुस्सा है। अपना दल के जिला महासचिव रामसिंह पटेल किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष बृजभवन पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ बभनान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हर्रैया तिराहे पर गन्ना जलाकर विरोध जताया।
महासचिव रामसिंह पटेल ने कहा कि एक तरफ कर्मचारियों के लिए सरकार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने जा रही है। वहीं किसानों के उत्पाद की कीमत निर्धारित करने के लिए कोई नीति नही बनाई गई। इससे किसान आज भी परेशान हैं।
किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष बृजभवन पटेल ने कहा कि प्रदेश के किसानों की दशा दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। पिछले तीन पेराई सत्र से गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया गया, जिससे किसान दुखी हैं। किसानों को कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य मिलना चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष राजमणि पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्णय से किसान मजबूर होकर गन्ने की खेती छोड़ रहे हैं और वे अब शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अब्बास अली, संतराम पटेल, रामआशीर्ष मौर्य, बनवारीलाल शर्मा, अतुल पटेल, दिनेश, सुरेन्द्र कुमार, बाबूराम, मनोज, दूधनाथ, विजय कुमार, रामबहाल, हनुमान गुप्ता, सुबेदार, आदि मौजूद रहे।