{"_id":"690d0ddd6c8a1fa6310ebd9f","slug":"burdened-by-debt-woman-commits-suicide-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147132-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समूह के कर्ज के बोझ तले दबी महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समूह के कर्ज के बोझ तले दबी महिला ने दी जान
विज्ञापन
भानपुर (बस्ती)। सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव की 47 वर्षीय मनिता देवी ने बृहस्पतिवार सुबह घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पति बसंत सोनी के अनुसार, उन्होंने चार समूहों से करीब चार लाख रुपये का कर्ज लिया था पर वह उसकी किस्त नहीं चुका पा रहे थे। समूह के एजेंट बार-बार किस्त के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार को भी एक एजेंट ने किस्त नहीं चुकाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसी से परेशान होकर पत्नी ने यह कदम उठा लिया। फिलहाल परिवार ने तहरीर नहीं दी है।
मनिता की बेटी शिवांगी ने बताया की परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। खेती-किसानी कर किसी तरह घर चलता है। दो भाई गंगाराम व छोटू बाहर रहते हैं। बड़े भाई गंगाराम की शादी और गिरवी रखी जमीन छुड़वाने के लिए मां ने समूह से कर्ज लिया था पर खराब आर्थिक हालात के कारण किस्त नहीं चुका पा रहे थे। किस्त चुकाने के लिए एजेंट लगातार दबाव बना रहे थे।
मनिता के पति बसंत का कहना है कि बुधवार को एक समूह का एजेंट वसूली करने आया था। उसने धमकी दी थी कि बृहस्पतिवार को फिर आएगा और किस्त की रकम नहीं मिली तो अंजाम बुरा होगा। पत्नी पूरी रात इस फिक्र में सो नहीं पाई कि सुबह एजेंट का सामना कैसे करेगी। बसंत का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे उसकी नींद खुली तो उसकी पत्नी की फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में उसे सीएचसी भानपुर ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
महिला की खुदकुशी की सूचना मिली है। परिवार ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
स्वर्णिमा सिंह, सीओ