फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Burden of inflation during the festive season; prices of worship materials and dry fruits have risen.

Basti News: त्योहारों में महंगाई का बोझ, पूजा सामग्री और मेवे के दाम बढ़े

Sat, 10 Oct 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Burden of inflation during the festive season; prices of worship materials and dry fruits have risen.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। त्योहारों के मौसम में महंगाई ने आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। पूजा में उपयोग होने वाला तिल का तेल 40 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। बादाम, काजू, मखाना, छुहारा और साबूदाना जैसी सामग्री भी महंगी हुई है।
शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू होने पर पूजन सामग्री की बिक्री तेज हुई है। दुकानदार राधेश्याम ने बताया कि मेवों के दाम बढ़ने से खरीदार कतरा रहे हैं। मखाना 900 रुपये थोक भाव से बढ़कर 1200 रुपये किलो के पार पहुंच गया है। बादाम के दाम 200 रुपये से बढ़कर 1200 रुपये किलो हो गए हैं। काजू 900 से बढ़कर 1000 रुपये प्रति किलो और छुहारा 300 से 350 रुपये किलो तक पहुंच गया है। प्रमोद कुमार ने बताया कि परिवहन लागत बढ़ने से थोक मंडियों में कीमतें बढ़ी हैं। इससे खुदरा बाजार में भी मेवा और पूजा सामग्री महंगी मिल रही है।
विज्ञापन

आम परिवारों पर महंगाई का असर
आम उपभोक्ताओं का मानना है कि त्योहारों के आसपास जरूरी सामान के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। कुछ ग्राहकों ने कालाबाजारी और मुनाफाखोरी की आशंका जताई है। सीमित आय में परिवार का खर्च चलाना पहले ही मुश्किल हो गया है। महंगाई का सबसे बड़ा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। आमदनी स्थिर होने से परिवारों के सामने बच्चों की जरूरतों और धार्मिक परंपराओं के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed