{"_id":"67d86f09cc8614a560014de4","slug":"bullies-got-angry-after-complaining-to-police-and-opened-fire-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133518-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुलिस से शिकायत करने पर भड़के दबंगों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुलिस से शिकायत करने पर भड़के दबंगों ने की फायरिंग
Tue, 18 Mar 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। होली के दिन छावनी थाना क्षेत्र में मुड़वरा गांव को जाने वाले मोड़ के पास युवक को मारने-पीटने की तहरीर पुलिस को देने से नाराज दबंगों ने पीड़ित के दोस्त के घर पर चढ़कर फायरिंग की।
दबंग पुलिस को दी गई तहरीर वापस लेने का दबाव पीड़ित युवक के दोस्त पर बना रहे थे। आरोप है कि डराने-धमकाने के लिए फायरिंग की गई।
जानकारी के अनुसार, रेवरादास गांव निवासी मनीष त्रिपाठी जल जीवन मिशन योजना में गावों में बन रहे पानी की टंकी व पाइप लाइन डालने के कार्य के ठेकेदार है। इस कार्य में उनके सहयोगी उत्कर्ष सिंह निवासी ग्राम तरना थाना हर्रैया को रोहित पांडेय, चिंगारी उर्फ योगेश धर दुबे निवासी बड़हर खुर्द थाना हर्रैया, सूरज चौबे व दीपक पाठक उर्फ रूदल पाठक निवासी पकड़ी जप्ती थाना पैकोलिया ने होली के दिन छावनी क्षेत्र के डुहवा चौराहे के मुडबरा मोड़ पर घेरकर मारापीटा।
उत्कर्ष के साथ मनीष ने प्रकरण में छावनी थाने पहुंचकर चारों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी। आरोप है कि इसी बात से नाराज रोहित पांडेय ने फोन कर मनीष से तहरीर वापस लेने को कहा था। शनिवार को रात करीब 8:30 बजे दबंग मनीष तिवारी के रेवरा दास स्थित घर पहुंचे दबंगों ने गाली देते हुए बाहर बुलाने लगे। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जब उसने खिड़की खोलकर देखा तो रोहित पांडेय, सूरज चौबे, दीपक पाठक व चिंगारी उर्फ योगेशधर दूबे, रोहित पांडेय हाथ में असलहा लेकर उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर रहे थे।
विज्ञापन
दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए असलहे से फायरिंग की। इस संबंध में हर्रैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि प्रकरण में केस दर्ज हुआ है। आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं। धर पकड़ के लिए पुलिस जुटी है।