{"_id":"69ebb569dafca283760a87a4","slug":"bullies-broke-the-head-of-a-young-man-his-condition-is-critical-basti-news-c-207-1-bst1006-157479-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दबंगों ने युवक का सिर फोड़ा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दबंगों ने युवक का सिर फोड़ा, हालत गंभीर
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने लाठी-डंडा और लोहे की सरिया से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया, साथ ही उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर डाली।
घटना 21 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे की है। अइलिया निवासी पवन कुमार ओझा के अनुसार, उनके भाई कृष्ण कुमार ओझा को गांव के ही दो लोग घर से बुलाकर ले गए। रास्ते में पडरी के पास पहले से घात लगाए बैठे एक अन्य व्यक्ति भी उनके साथ मिल गया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर कृष्ण कुमार पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में कृष्ण कुमार का सिर फट गया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
हमलावरों ने उनकी मोटरसाइकिल को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल कैली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद