फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bulldozers run on railway land in Babhanan, dozens of shops collapse

Basti News: बभनान में रेलवे की जमीन पर चला बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ढहीं

Sat, 15 Nov 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 15 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on railway land in Babhanan, dozens of shops collapse
रेलवे की जमीन से बभनान में  अतिक्रमण हटाता बुलडोजर - संवाद
बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन चौराहे से पश्चिम, चीनी मिल के सामने स्थित रेलवे की बेशकीमती भूमि को शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। स्टेट बैंक के सामने से कार्रवाई की शुरुआत हुई, जो देर शाम तक पुलिस चौकी बभनान तक पहुंची। इस दौरान लगभग दो दर्जन से अधिक दुकानें ढहा दी गईं। कई दुकानदारों को अपना सामान सड़क पर निकालते देखा गया। जेसीबी लगातार मलबा हटाती रही, जबकि पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित करता रहा।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन द्वारा लगभग एक माह पूर्व ही जगह-जगह नोटिस चस्पा कर अतिक्रमणकारियों को स्वयं स्थान खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में अधिकांश लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। शुक्रवार सुबह प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सुबह से ही आईओडब्ल्यू बीके सिंह, आरपीएफ बस्ती पोस्ट प्रभारी राशिद बेग, आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान विश्वामित्र यादव, और थाना अध्यक्ष छपिया बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में गोरखपुर व गोंडा से आए दर्जनों आरपीएफ जवानों ने क्षेत्र को घेर कर कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर की आवाज सुनते ही कई व्यापारी अपने-अपने सामान हटाने लगे, जबकि कुछ ने दुकान खाली करने से मना कर दिया। ऐसे दुकानों को बुलडोजर से गिरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान विश्वामित्र यादव ने बताया कि कार्रवाई के लिए एक दिन का मजिस्ट्रियल परमिशन मिला था। जिन्हें नोटिस दिया गया था और जिन्होंने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके कब्जे को बुलडोजर से हटाया गया है। अतिक्रमण पूरी तरह समाप्त होने तक यह अभियान जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण के कारण बभनान-मनकापुर और बभनान–गौरा चौकी मार्ग पर आए दिन भीषण जाम लगता था। दोनों मार्गों के मोड़ पर दुकानें सड़क तक फैली हुई थीं, जिससे भारी व हल्के वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती थी। लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई लंबे समय से अपेक्षित थी।

-----------
दुकानदारों में गम, जनता ने बताई राहत
कार्रवाई से दुकानदारों में मायूसी है। उनका कहना है कि वर्षों से चली आ रही उनकी रोजी-रोटी एक झटके में टूट गई। वहीं, आम जनता इस कदम को जरूरी बता रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण हटते ही वाहनों की आवाजाही सुधरेगी और जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed