{"_id":"66a01c87ca966dd6fc0cbc14","slug":"bulldozer-t-shirt-is-being-liked-by-kanwadis-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120945-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कांवड़ियों को भा रही बुलडोजर वाली टी-शर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कांवड़ियों को भा रही बुलडोजर वाली टी-शर्ट
Wed, 24 Jul 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
कंपनी बाग में कांवड़ यात्रियों के लिए सजी दुकान।
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। श्रावण मास शुरू होने के साथ ही शिवभक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर भारी उत्साह है। जिले से करीब तीन लाख से अधिक कांवड़ यात्रियों ने भोलनाथ को जलाभिषेक करने की तैयारी की है। सबसे ज्यादा वेशभूषा और कांवड़ सजाने पर शिवभक्तों का ध्यान है।
कांवड़ यात्रा के दौरान जरूरत से सामान की खरीदारी अभी से कर रहे हैं। बाजार में भी उसी हिसाब से तैयारी की गई है। दुकानों पर तरह-तरह के प्रिंटेड टी-शर्ट बिक रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बुलडोजर की छाप भी नजर आ रही है। दुकानदार अर्जुन बताते हैं कि बुलडोजर छपी भगवा टी-शर्ट की कीमत 150 से 400 रुपये तक है। इसी तरह लोवर की कीमत 200 से 400 रुपये तक है। इसके अलावा टोपी, बनियान, बैग और चश्मों की मांग भी बढ़ी है।
शहर के होजरी कारोबारी मदन के अनुसार, युवा कांवड़ियों को शंकर-पार्वती के साथ राम मंदिर वाली टी-शर्ट ज्यादा पसंद आ रही हैं। उसके साथ ही युवा तिरंगे वाली टी-शर्ट को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। भगवान शंकर की विभिन्न मुद्राओं वाले टी-शर्ट खूब पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
...
कांवड़ उठाने जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान
- यदि आप कांवड़ लेकर जा रहे हैं तो कोशिश करें कि हल्के रंग के कपड़े पहनें। पीला रंग या भगवा रंग कांवड़ यात्रा के लिए सबसे अहम माना जाता है। काला रंग कांवड़ यात्रा में बिल्कुल न पहनें। काला रंग अशुभ माना जाता है।
- सबसे पहले यह ध्यान रखें कि कांवड़ यात्रा आपको पैदल ही पूरी करनी है। यात्रा के दौरान सूती या शिफॉन के कपड़े पहनें। गर्मी के मौसम में इस फैब्रिक के कपड़े आपको आराम पहुंचाने का काम करेंगे। यदि आप मोटे फैब्रिक का कपड़ा पहनेंगे तो आपको गर्मी परेशान कर सकता है।
- यात्रा के दौरान कभी भी टी-शर्ट न पहनें। यात्रा में ओवरसाइज टी-शर्ट आपको आराम पहुंचाने का काम करेगी। यदि आप फिटिंग की शर्ट या टी-शर्ट पहनेंगे तो इससे भी आपको उलझन हो सकती है।
- कांवड़ लेकर आपको मीलों पैदल चलना पड़ेगा। ऐसे में या तो शॉर्ट्स या फिर पायजामे को ही पहनकर यात्रा आरंभ करें। यह काफी ढीले होते हैं। जींस आपको थोड़ी देर में ही परेशान कर सकती है।
- चिलचिलाती गर्मी में अपने सिर को धूप से बचाने के लिए आपको टोपी की जरूरत पड़ेगी। गर्मी में बार-बार मुंह पोंछने के लिए आपको गमछा चाहिए ही होगा। ऐसे में यात्रा के आरंभ से पहले इन दोनों चीजों को साथ रखें।
- वैसे कांवड़ लेकर जो लोग आते हैं वो नंगे पैर चलते हैं, पर अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो ऐसे फुटवियर को अपने साथ रखें जो आरामदायक हों। नई चप्पल कभी भी न पहनें, वो आपको परेशान कर सकती हैं।