फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bulldozer runs on illegal construction at the gate of Composite School

Basti News: कंपोजिट स्कूल के गेट पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Thu, 26 Sep 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 26 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal construction at the gate of Composite School
- सभासदों ने डीएम से मिलकर की थी अवैध निर्माण की शिकायत, इसके बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। गांधीनगर वार्ड स्थित कंपोजिट स्कूल के गेट पर कराए जा रहे अवैध निर्माण पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चलवा दिया। एसडीएम शत्रुहन पाठक की मौजूदगी में अवैध कब्जे को हटवाया गया। इस दौरान हड़कंप मच गया।
सभासद शबनम बानो एवं अन्य सभासदों ने डीएम से मिलकर बताया कि गांधी वार्डस्थित कंपोजिट स्कूल के गेट पर अवैध निर्माण कराकर रास्ता अवरूद्ध किया जा रहा है। इस पर डीएम ने तत्काल एसडीएम सदर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में निर्माण अवैध पाया गया। इसके बाद बुलडोजर से अवैध निर्माण ढहा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं कस्तूरबा विद्यालय का निर्माण करा रहे ठेकेदार ने भी गेट के अंदर कराए गए निर्माण को ढहा दिया। विद्यालय परिसर में बीआरसी कार्यालय व कस्तूरबा विद्यालय तथा छात्रावास है। आने जाने के लिए दो गेट हैं। एक गेट कस्तूरबा विद्यालय व बीआरसी के लिए तथा दूसरा गेट कंपोजिट स्कूल के लिए है। इस मौके पर बीईओ अरुण कुमार यादव, नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह, सभासद नवीन पाल, विनोद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed