फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bsp meeting conduct

मजबूत संगठन के बूते बनेगी बसपा की सरकार : खरवार

Thu, 09 Dec 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
bsp meeting conduct
बहुजन समाज पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते पूर्व सांसद घनश्याम चन्द्र खरवार । - फोटो : BASTI
मजबूत संगठन के बूते बनेगी बसपा की सरकार : खरवार
विज्ञापन

- बसपा की एक दिवसीय मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बसपा की एक दिवसीय मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक हुई। पूर्व सांसद एवं मुख्य सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि बसपा अपने नीति, कार्यक्रम और मजबूत संगठन के बूते विधानसभा चुनाव जीतेगी। कहा कि वे किसी के बहकावे में न आये और अपने नेता पर पूरा भरोसा रखें। बसपा की सरकार बनने पर ही गरीबों, दलितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों और सर्व समाज का भला होगा। उन्होंने बूथ स्तर पर मजबूती से डटे रहने पर जोर दिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हर्रैया विधानसभा प्रभारी राजकिशोर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी ताकत से निभायें। बसपा में हर वर्ग के लोगों, कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है। आने वाले दो माह बहुत महत्वपूर्ण है, कार्यकर्ता बूथ स्तर की सघन समीक्षा कर लें।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुये पूर्व विधायक एवं मुख्य सेक्टर प्रभारी भगवानदास ने कहा कि बसपा के लोग शोर नहीं मचाते, जमीनी धरातल पर काम करते हैं। संचालन केके गौतम ने किया। बैठक में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष आशीष कुमार गौतम समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुए। इस मौके पर कल्पनाथ बाबू, लक्ष्मीचंद खरवार, यशोदानंद निषाद, जहीर उर्फ जिम्मी, देवेन्द्र प्रताप ‘ शानू सिंह’, हरिशंकर चौधरी, नरेंद्र सिंह, सुभाष गौतम, अतर सिंह गौतम, सुभाष चौधरी, गुरूदेव निगम, डॉ. आलोक रंजन, अनिल गौतम, पं. सदानंद शर्मा, रामनिरंजन राना, रामफेर गौतम, साहबदीन निषाद, रामकरन गौतम, संजय धूसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed